बड़ी खबर : यहां भूकंप के झटकों से डोली धरती। सुबह 4 बजे घर से बाहर भागे लोग ..

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक तेज भूकंप के झटके ने धरती को हिला दिया। सुबह 4 बजे, जब लोग गहरी नींद में थे, एक जोरदार कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर दौड़े और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। […]

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक तेज भूकंप के झटके ने धरती को हिला दिया। सुबह 4 बजे, जब लोग गहरी नींद में थे, एक जोरदार कंपन महसूस हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर दौड़े और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। यह झटका करीब 15 सेकेंड तक महसूस किया गया, लेकिन जैसे ही भूकंप शांत हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल रही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

चंपावत और अन्य पड़ोसी जिलों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्थिति सामान्य है किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : इस बॉर्डर पर 150 नॉर्फिन इंजेक्शन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेनारुद्रपुर ऊधम सिंह नगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के "नशामुक्त देवभूमि" के संकल्प को साकार करते हुए SSP अजय...

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे खाद्य प्रतिष्ठानों का...

Related Posts