Uttarakhand Earthquake: इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर […]

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

जनजीवन सामान्य, नहीं हुआ कोई नुकसान

झटके हल्के होने के कारण जिले में जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा।

अधिकतर लोगों को भूकंप का अहसास तक नहीं हुआ और कहीं भी अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में भी स्थिति सामान्य रही।

ये भी पढ़े :

Uttarakhand News: ग्राफिक एरा अस्पताल ने रचा कीर्तिमान। बीस गांठें निकालकर कराया प्रसव 

Dehradun Accident:  250 मीटर गहरी खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत। SDRF ने निकाला शव

बड़ी खबर: खनन विभाग ने राजस्व प्राप्ति में तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड

आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर

भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों और तहसील मुख्यालयों से संपर्क किया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी प्रकार की दरार की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भले ही झटके हल्के थे, लेकिन भविष्य के लिए सतर्क रहना जरूरी है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts