पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एक्सक्लुसिव खुलासा : वन विकास निगम लगा रहा सरकार को करोड़ों का चूना।अधिकारी और स्टोन क्रशर लूट रहे हैं मौज

March 6, 2024
in उत्तराखंड
एक्सक्लुसिव खुलासा : वन विकास निगम लगा रहा सरकार को करोड़ों का चूना।अधिकारी और स्टोन क्रशर लूट रहे हैं मौज
ShareShareShare

अनुज नेगी

देहरादून।उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारी किस प्रकार सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं ये परत दर परत सामने आने लगा है,वन निगम के अधिकारी स्टोन क्रशरों के मालिकों किस तरह से लाभ पहुंचाने में लगे है इसका उदहारण कैचीवाला के स्वारना नदी में देखने को मिलेगा,जहा वन विकास निगम के अधिकारी सरकार को उपखनिज के नाम पर करोड़ा क चूना लगा रहें है।

 ताजा मामला विकास नगर के कैचीवाला के स्वारना नदी का है,जहा पर शासन द्वारा पिछले एक अक्टूबर से वन विकास निगम को स्वारना नदी पर उपखनिज चुगान की अनुमति दी गई है।

जिसमे शासन द्वारा वन विकास निगम को “दो लाख सोलह हजार टन” चुगान करने की अनुमति दी गई है। वही वन विकास निगम पिछले पांच माह से कागजों में खेल कर के अभी तक अपने घन मीटर को पूरा नही कर पाया है,वही अभी भी निगम के पास छः हज़ार टन उप खनिज उपलब्ध है।

जबकि निगम द्वारा स्वारना नदी पर क्षमता से अधिक उपखनिज की चोरी की गई जिसमें निगम के छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारियों का बड़ा हाथ है।

आपको बतादे कि कैचीवाला के स्वारना नदी पर इन दिनों सात स्टोन क्रशर चल रहे है जो दिन रात निगम के पट्टे से जमकर उपखनिज की चोरी कर ओवरलोड टेक्टरों से स्टोन क्रशरो तक पहुंचा रहे है। जिमसें साफ साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से निगम के भृष्ट अधिकारी स्टोन क्रशरो के मालिकों को लाभ पहुंचा रहें है।

वही सूत्रों की माने तो इस पूरे प्रकरण में मुख्य भूमिका वन निगम के प्रभागीय लैगिंग प्रबन्धक(खनन) की है।

जिससे सरकार को हर रोज लाखों का नुकसान हो रहा है।वही दूसरी ओर वन निगम के छोटे से बड़े अधिकारी चांदी काट रहे है।

वही सूत्रों की माने तो हर दो माह में इस क्षेत्र के प्रभागीय लैगिंग प्रबन्धक(खनन) ओर छोटे कर्मचारियों का तबादला किया जाता है,ओर जो भी कर्मचारी ओर अधिकारी आते है वो जमकर कर चाँदी काट कर चले जाते है।

वही कल जब क्षेत्रीय वन अधिकारी दीक्षा भट्ट ने नदी का निरीक्षण किया तो वन निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई।

वही हमने जब इस मामले में  प्रभागीय लैगिंग प्रबन्धक(खनन) रतिराम से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में अपने कार्यलय में बुलाया जैसे ही हम उनका पक्ष लेने कार्यलय गए तो अधिकारी सहाब रफूचक्कर हो गए और अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए।

“नियमों के विपरीत अवैध रूप से खनन किया जा रहा है,ओर बिना काटे के ओवर लोड टेक्टरों को निकाला जा रहा,वन विकास निगम पर उचित कार्यवाही की जायेगी।”

दीक्षा भट्ट  क्षेत्रीय वन अधिकारी


Previous Post

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को मिले लाखों के जाॅब ऑफर

Next Post

Official Who Molested Woman Didn't Have to Be Politically Correct

Next Post

Official Who Molested Woman Didn't Have to Be Politically Correct

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने खिलाड़ियों को दिलाई चॉपर राइड, बोले- I Love SGRRU
  • बड़ी खबर: देवभूमि गोल्ड कप में भिड़ेंगी देश की टॉप टीमें। चमकेंगे IPL स्टार्स..
  • वायरल वीडियो : मेरे होते हुए किसी की औकात नहीं, जो गरीबों की जमीन पर कब्जा करे।
  • RTI खुलासा: प्रदेश में 3 साल में 3044 महिला अपराध। 2583 बलात्कार के मामले दर्ज
  • दून में 6100 करोड़ का एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट शुरू।बिंदाल-रिस्पना किनारे हटेंगे कई मकान
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!