ब्रेकिंग : यहां रोडवेज के पास होटल में मिला शव, मचा हड़कंप

रिपोर्ट- मुकेश कुमार स्थान- हल्द्वानी हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है जो कल शाम से हल्द्वानी के रोडवेज […]

रिपोर्ट- मुकेश कुमार

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी के रोडवेज स्थित होटल में आज एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राधा किशन जोशी अल्मोड़ा के मेहरा गांव का रहने वाला है जो कल शाम से हल्द्वानी के रोडवेज स्थित तिवारी होटल में रह रहा था ।

आज कमरा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक राधा किशन जोशी जल संस्थान में कार्यरत बताया जा रहा है प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। 

वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है साथ ही शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts