बड़ी खबर : गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं MDDA की 108वीं बैठक

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण का कुल 998 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सभागर में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि […]

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण का कुल 998 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सभागर में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर स्कीम को नगर निगम देहरादून को हैंडओवर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम देहरादून के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्टनगर का पहले संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा, अगर मौके पर कोई कार्य अधूरा मिलता है तो उसे पूर्ण करने के उपरांत उक्त को नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा।

बैठक में नक्शों से संबंधित कुल 60 प्रकरण आये, जिनमें रिसोर्ट, होटल, फार्म हाउस, व्यावसायिक भवनों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। गुण-दोष के आधार पर इन प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त बैठक में प्राधिकरण कार्यालय के लिए 2 इन्नोवा, 1 स्कार्पियो व एक जेसीबी भी क्रय करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी, अपर सचिव आवास श्री अतर सिंह, वित्त विभाग से उपसचिव दीप्ति सिंह, मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव, नगर निगम से उपनगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पेयजल निजम के अधीक्षण अभियंता, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता श्री एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, समस्त सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना में 275 SSC ऑफिसर पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने जून 2027 (AT-27 Course) के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर भर्ती 2026...

वीडियो: सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026’। 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षाविद् एवं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज तथा सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को नशा उन्मूलन के क्षेत्र में...

Related Posts