Accident News: भाजपा मंडल अध्यक्ष को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर। देखें वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज रफ्तार एक बाइक चालक ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर ही चारों खाने चित्त हो गए। घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज तेजी से वायरल हो रहा हैं। नैनीताल के मल्लीताल में गुरुवार सवेरे भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में तेज रफ्तार एक बाइक चालक ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार सड़क पर ही चारों खाने चित्त हो गए। घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज तेजी से वायरल हो रहा हैं।

नैनीताल के मल्लीताल में गुरुवार सवेरे भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की अपने निजी कार्य से बाजार गए थे। जब उन्होंने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल के समीप अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल घुमाई तो मोहन के चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार में आता एक बाइक चालक उनसे आ टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक दूर तक रगड़ता हुआ चला गया, जबकी मंडल अध्यक्ष कार्की वहीं पर गिर गए। घटना देख चारों तरफ से मदद के लिए लोग पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

अध्यक्ष को तो वहीं इलाज मिल गया, लेकिन तेज रफ्तार में आ रहा युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे रैफर कर दिया गया। इस घटना का सी.सी.टी.वी. फुटेज अब वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो:

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts