हादसा (दु:खद)-स्कूटी सवारों को अनियंत्रित बस ने रौंदा,2 की मौत

नैनीताल के रामनगर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक बेकाबू बस ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया,जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । रामनगर में नेशनल हाईवे 309 रानीखेत रोड रोडवेज बस स्टेशन के पास बस की चपेट में आने से हुई दो स्कूटी सवार लोगों की दर्दनाक […]

नैनीताल के रामनगर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक बेकाबू बस ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया,जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।

रामनगर में नेशनल हाईवे 309 रानीखेत रोड रोडवेज बस स्टेशन के पास बस की चपेट में आने से हुई दो स्कूटी सवार लोगों की दर्दनाक मौत के बाद रानीखेत रोड पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि यह बस समीप में ही एक कार से टकराकर रुक गई अन्यथा कई लोगों की जा सकती थी।

 घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटने के साथ ही पुलिस प्रशासन के यातायात को लेकर बनाए गए सिस्टम पर कई सवाल खड़े करते हुए हंगामा भी किया तो वही घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पुलिस भी घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

शुक्रवार की सुबह मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे और विक्रम सिंह नेगी दोनों ही स्कूटी से रामनगर स्थित श्मशान घाट में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

इसी बीच रानीखेत रोड रोडवेज बस स्टेशन के सामने लखनपुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस की भिड़ंत स्कूटी से हो गई,जिसके बाद स्कूटी और स्कूटी में सवार उक्त दोनों लोग बस के नीचे दब गए।

इसके बाद यह बस समीप में खड़ी एक कार से टकराकर रुक गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गयी।

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे दबे दोनों स्कूटी सवार लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद जिस कार से यह बस टकराई थी एक बालिका के भी चोट लगी है।

घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है लेकिन फिर भी जांच की जा रही है ।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts