बड़ी खबर : अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 827 खाली पदों पर प्रवक्ताओं और एलटी के लिए काउंसलिंग शुरू

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग शुरू हो गई।  शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पहले दिन 350 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। जो शिक्षक छूट गए हैं, उनकी मेरिट के आधार पर आज काउंसलिंग होगी। प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के 827 पद पिछले काफी समय से […]

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग शुरू हो गई। 

शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक पहले दिन 350 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई। जो शिक्षक छूट गए हैं, उनकी मेरिट के आधार पर आज काउंसलिंग होगी।

प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के 827 पद पिछले काफी समय से खाली हैं। इन पदों में प्रवक्ताओं के 543 एवं अन्य सहायक अध्यापक एलटी के पद हैं। 

शिक्षा निदेशक ने कहा, प्रवक्ताओं के पदों पर शिक्षा निदेशालय में काउंसिलिंग चल रही है।

जबकि सहायक अध्यापक एलटी के लिए आज दोनों अपर शिक्षा निदेशक कार्यालयों में काउंसिलिंग होगी। 

शिक्षा निदेशक ने कहा, काउंसिलिंग के बाद शिक्षकों की विभिन्न अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती की जाएगी। शिक्षा निदेशालय में काउंसिलिंग के लिए सुबह आठ बजे से शिक्षक पहुंचने लगे थे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts