हादसा (दुखद): अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक। युवक की मौत

रामनगर रिर्पोट -विशाल सक्सेना  युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई,जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गौजानी निवासी विनय पाल मेहरा जो की बाइक से अपने घर […]

रामनगर

रिर्पोट -विशाल सक्सेना 

युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई,जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम गौजानी निवासी विनय पाल मेहरा जो की बाइक से अपने घर जा रहा था,इसी बीच चोरपानी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवार को राहगीरों द्वारा उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी अस्पताल भेजा गया। 

सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ओवर स्पीड का प्रतीत होता है फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इन्हें भी पढ़े:

 

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts