बड़ी खबर : दो हजार की रिश्वत लेते आरपीएफ चौकी इंचार्ज को CBI ने दबोचा

भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई ने छापेमारी करते हुए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के चौकी प्रभारी दिनेश मीणा को एक टैक्सी चालक से दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  आरोपी दिनेश मीणा से कई घंटे पूछताछ की गई,इसके बाद साथ ले गई। आज […]

भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में मिली शिकायत के आधार पर सीबीआई ने छापेमारी करते हुए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के चौकी प्रभारी दिनेश मीणा को एक टैक्सी चालक से दो हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

आरोपी दिनेश मीणा से कई घंटे पूछताछ की गई,इसके बाद साथ ले गई। आज गुरुवार को देहरादून में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई देहरादून के एसपी ने बताया कि एक टैक्सी चालक मोहम्मद इरशाद ने शिकायत की थी कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग के लिए आरपीएफ के चौकी प्रभारी उनसे हर महीने दो हजार रुपये लेते हैं। यह रकम नहीं देने पर उन्हें स्टेशन परिसर में वाहन पार्क नहीं करने दिया जाता। 

सीबीआई ने प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई। बुधवार शाम को दून से आई सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मीणा को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

कई घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।

सीबीआई के एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसके बाद गुरुवार को देहरादून में कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

देहरादून सीबीआई की आठ से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने यह कार्रवाई की है। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts