अपराध : नाबालिग की बनायी अश्लील वीडियो । दी वायरल करने व जान से मारने की धमकी । अब हुआ गिरफ्तार ..

गिरीश चंदोला 

थराली।नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी के आरोप में थराली थाना पुलिस ने आरोपी को रुद्रपुर से  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली हैं।

थाना क्षेत्र थराली के अंतर्गत 18 फरवरी को एक गांव की महिला ने थाना थराली में एक प्रार्थना पत्र दिया।  जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि प्रदीप सिंह उर्फ कुलदीप पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भेटा थाना थराली  के द्वारा लॉकडाउन के दौरान मेरी नाबालिग पुत्री का नहाते समय का एक वीडियो बना लिया था। जिसके आधार पर वह लगातार मेरी पुत्री का शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। 

इसी दौरान उसके द्वारा दबाव बनाकर मेरी पुत्री से उसके अश्लील वीडियो मांगे गए और वीडियो को उसके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जिसकी सूचना हमें कल प्राप्त हुई साथ ही पूछने पर मेरी पुत्री ने बताया कि प्रदीप उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। 

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ  थाना थराली में  पोक्सो सहित धारा 376,506 वाद पंजीकृत कर लिया गया। 

थराली थाने के थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जिले की पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव को दी गई।जिस पर उन्होंने थानाध्यक्ष को तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। 

उच्चाधिकारियों के आदेश पर उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन करते हुए इसमें उपनिरीक्षक ललित मोहन सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह एवं सर्विलांस सेल के कांस्टेबल राजेंद्र रावत को सामिल करते हुए आरोपी के संभावित ठिकानें रूद्रपुर भेजा गया। जहां पर पुलिस टीम ने दबिस दे कर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर थराली लाने में कामयाब हासिल कर ली। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि आरोपी को जिला न्यायालय गोपेश्वर में पेश करने के लिए थराली से भेज दिया गया हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts