बड़ी खबर : एस.एम.डी. दानिश को बनाया रुद्रप्रयाग का जिला जज।धनंजय चतुर्वेदी बने शासन में नये विधायी सचिव

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने शासन में विधायी प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे एस.एम.डी.दानिश को रुद्रप्रयाग का जिला जज बना दिया है। उनके स्थान पर धनंजय चतुर्वेदी नये विधायी सचिव होंगे। उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज तिवारी के निर्देशन पर रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी की तरफ से आज एक पत्र […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने शासन में विधायी प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे एस.एम.डी.दानिश को रुद्रप्रयाग का जिला जज बना दिया है। उनके स्थान पर धनंजय चतुर्वेदी नये विधायी सचिव होंगे।

उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज तिवारी के निर्देशन पर रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी की तरफ से आज एक पत्र जारी या गया है। 

पत्र में कहा गया है कि शासन में विधायी प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे एस.एम.डी.दानिश को तत्काल प्रभाव से रुद्रप्रयाग का जिला एवं सेशन जज बनाया जाता है। 

पत्र में इसके अलावा पत्र में कहा गया है कि 24 जुलाई 2023 से चमोली के प्रतीक्षा में रखे जज धनंजय चतुर्वेदी को शासन में विधायी प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वो एस.एम.डी.दानिश को रिप्लेस करेंगे। इस पत्र की एक कॉपी सभी संबंधित कार्यालयों और अधिकारियों को भेजी गई है।

 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts