बड़ी खबर: भूमाफियाओं ने जमीन कब्जाई तो डीएम का चला डंडा। सारी जमीन सरकार मे मिलाई।

देहरादून जिले की डीएम सोनिका लगातार भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कर रही हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पर अतिक्रमण एंव भूमि धोखाधड़ी जैसे मामलों में भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।  सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि, एक व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो […]

देहरादून जिले की डीएम सोनिका लगातार भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कर रही हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पर अतिक्रमण एंव भूमि धोखाधड़ी जैसे मामलों में भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गई कि, एक व्यक्ति जिनकी मृत्यु हो गई है तथा उनका कोई उत्तराधिकारी भी नही है की भूमि फर्जी अभिलेख तैयार कर भूमि का विक्रय किया गया। जिस पर जिलाधिकारी  सोनिका ने तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उक्त प्रकरण की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि भूमि फर्जी अभिलेख तैयार कर विक्रय किया गया है।

मौजा- अजबपुर कला परगना पछवादून तहसील सदर जनपद देहरादून के भूमि खाता संख्या-2821 फसली वर्ष-1417-1422 के खसरा न० 824ग रकबा 0.0310हैं0 भूमि के खातेदार संत मेहर सिंह पुत्र सरदार जवाहर सिंह निवासी 39/3 धर्मपुर देहरादून के लावल्द फौत होने के कारण उक्त भूमि को उ०प्र० ज०वि०अधि० की धारा-189 के अन्तर्गत प्रारम्भिक रूप से राज्य सरकार में निहित कर दिया गया है।

उप जिलाधिकारी सदर नेे अवगत कराया है कि उक्त वाद ग्रस्त भूमि के सम्बन्ध में किसी को कोई भी साक्ष्य / आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो उक्त वाद में नियत तिथि 03.01.2024 को प्रातः 10ः30 बजे स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी / परगनाधिकारी सदर, देहरादून के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts