वायरल वीडियो : हाथ में पिस्टल लिए गाली-गलौज करता आया नजर दून में कार चालक

देहरादून में कार चालक के गुंडागर्दी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कार चालक पिस्टल दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा था और सड़क पर गाली गलौज कर रहा था। हालांकि, कार चालक की गुंडई उसे खुद ही भारी पड़ गई,वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी कार चालक दूसरे वाहन […]

देहरादून में कार चालक के गुंडागर्दी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कार चालक पिस्टल दिखाकर आमजन को डरा धमका रहा था और सड़क पर गाली गलौज कर रहा था।

हालांकि, कार चालक की गुंडई उसे खुद ही भारी पड़ गई,वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने धर दबोचा।

आरोपी कार चालक दूसरे वाहन चालकों को जान से मारने की धमकी देता दिख रहा है।

दरअसल,26 जनवरी को थाना कैंट क्षेत्र से एक राह चलते व्यक्ति द्वारा एक कार चालक का वीडियो बनाया गया।वीडियो में एक कार चालक पिस्टल दिखाकर गाली गलौज कर रहा है और दूसरों को धमका रहा है। 

वीडियो एसएसपी देहरादून के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी कैंट को उक्त कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। 

उक्त कार चालक की तलाश की गई तो उसकी पहचान विवेक अग्रवाल राजेंद्र नगर गली नंबर 6 देहरादून के रूप में हुई। तत्काल पूरे प्रकरण की जानकारी करते हुए विवेक अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आसपास से जानकारी की गई तो अंकुर कुमार निवासी जीएमएस रोड बल्लीवाला ने बताया कि विवेक अग्रवाल द्वारा उसको मारने की नीयत से उसे रोककर अपने लाइसेंसी गन से उस पर फायर किया गया व उसको धमकाया गया। 

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार तत्काल विवेक अग्रवाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। 

आप भी देखिए वीडियो: 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts