पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : संतों और भाजपा नेता समेत 20 पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज। जानिए मामला …

February 19, 2024
in उत्तराखंड
बिग न्यूज : इस IFS अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़े मामला
ShareShareShare

हरिद्वार के एक आश्रम के अध्यक्ष संत के ब्रह्मलीन होने के बाद फर्जी ट्रस्ट बनाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव की शिकायत पर आरोपी संतों और भाजपा नेता समेत 20 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तृतीय अपर सिविल जज (जेडी) की कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में नारायण निवास आश्रम ट्रस्ट भूपतवाला के महासचिव दीपक कुमार निवासी सत्यम विहार हरिद्वार ने बताया कि आश्रम के अध्यक्ष स्वामी महंत रामेश्वरानंद थे। 

आरोप है कि उनके यहां कार्यरत एक संत स्वामी अवधेशानंद ने उन्हें बहला फुसलाकर एक रजिस्टर्ड वसीयत अप्रैल 2019 में अपने हक में करा ली। जब स्वामी रामेश्वरानंद को अवधेशानंद की नीयत पर संदेह हुआ, तब उन्होंने दो माह बाद वसीयत निरस्त करा दी। संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का अंदेशा होने के मद्देनजर स्वामी रामेश्वरानंद ने नारायण निवास आश्रम धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया। इसे अगस्त 2019 में सब-रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत कराया गया। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रामेश्वरानंद खुद थे, जबकि अन्य पदाधिकारी भी बनाए गए। उनकी मृत्यु के बाद स्वामी अवधेशानंद ने खुद को शिष्य बताते हुए दिसंबर 2019 में एक नई ट्रस्ट का गठन कर लिया।

आरोप है कि स्वामी रामेश्वरानंद ने अपने जीवनकाल में ही ट्रस्ट बना दी थी। न तो ट्रस्ट को भंग किय गया था, न ही ट्रस्ट का कोई चुनाव हुआ था। यही नहीं स्वामी अवधेशानंद को आश्रम का महंत भी नहीं बनाया गया। जिन संतों की मौजूदगी में वह स्वयं अध्यक्ष बने, उनका गरीबदासी परंपरा से कोई लेना देना नहीं है। 

आरोप है कि संपत्ति कब्जाने की नीयत से फर्जी ट्रस्ट बनाई गई है । पुलिस ने अवधेशानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि निवासी भारत माता मंदिर, भाजपा नेता विदित शर्मा, एबीवीपी नेता रितेश वशिष्ठ समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।


Previous Post

बड़ी खबर : दून में इस दिन शुरु होगा बजट सत्र। तैयारियां शुरू…

Next Post

एक्सक्लूसिव : कांग्रेस के एक विधायक कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन। क्रॉस वोटिंग के दौरान भी रहे चर्चा में

Next Post
एक्सक्लूसिव : कांग्रेस के एक विधायक कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन। क्रॉस वोटिंग के दौरान भी रहे चर्चा में

एक्सक्लूसिव : कांग्रेस के एक विधायक कर सकते हैं भाजपा ज्वाइन। क्रॉस वोटिंग के दौरान भी रहे चर्चा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • वीडियो: नशे की हालत में पर्यटक ने काटा हंगामा। तोड़ा शीशा, खुद हुआ लहूलुहान
  • बड़ी ख़बर: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पकड़ा संदिग्ध युवक। डॉक्टर बनकर कर रहा था रेकी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मॉडर्न क्लिनिकल ट्रायल एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ
  • बड़ी खबर: जोरो पर देवभूमि गोल्ड कप की तैयारियां। फाइनल निरीक्षण के लिए पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारी ..
  • बड़ी ख़बर: सीओ दंपती से ब्लैकमेलिंग मामले में महिला पुलिसकर्मी को मिली जमानत
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!