बड़ी खबर: कादिर को संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में लगी गोली,हायर सेंटर रेफर। जांच जारी, जल्द होगा खुलासा

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  रामनगर के बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी । गोली लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, आननफानन में युवक को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

रामनगर के बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गयी ।

गोली लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, आननफानन में युवक को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वही कादिर का उपचार करने वाले डॉक्टर पीयूष ने बताया कि युवक को उसका भाई परवेज उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुंचा था, उन्होंने बताया युवक के गोली सीने पर लगी है और गोली अंदर ही फंसी हुई है ।

उन्होंने कहा कि ,प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि, रामनगर के बम्बाघेर में क़ादिर नाम के युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। 

उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप काशीपुर का रहने वाला है, युवक रामनगर में मछली पकड़ने का कार्य करता है। 

उन्होंने बताया कि युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts