Uttarakhand News:कमल नदी तट पर फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच। दूसरे दिन कई मुकाबले संपन्न

पुरोला/नीरज उत्तराखंडी  पुरोला के कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिनभर चले मुकाबलों में जहां कई टीमों ने दमदार जीत दर्ज की, वहीं कुछ मुकाबले कड़े संघर्ष के बाद […]

पुरोला/नीरज उत्तराखंडी 

पुरोला के कमल नदी तट स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

दिनभर चले मुकाबलों में जहां कई टीमों ने दमदार जीत दर्ज की, वहीं कुछ मुकाबले कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर भी छूटे।

दिन के प्रमुख मुकाबलों में पांडवाज की टीम ने टिहरी को 2-0 से हराकर शानदार जीत अपने नाम की।

वहीं बड़कोट और नाकुरी के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंततः ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

एक अन्य मुकाबले में लमसिया ने काशी विश्वनाथ को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।

काठगोदाम की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कंगारू को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित किया।

स्थानीय दर्शकों के लिए सबसे खास मुकाबला पुरोला एफसी और टिहरी एफसी के बीच खेला गया, जिसमें पुरोला एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए 1-0 से जीत हासिल की।

इसके अलावा काठगोदाम ने काशी विश्वनाथ को 4-0 से हराया, जबकि टिहरी एफसी ने बड़कोट को 2-0 से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी जोश और प्रतिस्पर्धा के साथ जारी रहेंगे।

Also Read This

नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दौड़े युवा,डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में 5 किमी हेल्थ वॉक/रन का आयोजन

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (डीआईबीएनएस), मांडूवाला में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा...

बड़ी खबर: 12 शिक्षकों के पद खाली, बोर्ड परीक्षा नजदीक; छात्राओं और अभिभावकों ने खोला मोर्चा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।...

Related Posts