गुंडागर्दी : कोटद्वार में खनन माफियाओं ने नायब तहसीलदार को घेर कर जबरन छुड़ाया ट्रेक्टर

अनुज नेगी कोटद्वार। कोटद्वार में खनन माफियाओं की गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई कि वे अब अवैध खनन के लिए प्रशासन के अधिकारियों से ही भीड़ जा रहे है। मामला कोटद्वार का है जहां पर  बुधवार सुबह को खोह नदी में छापा मारने गए नायब तहसीलदार को खनन माफियाओं ने घेर दिया और नदी में […]

अनुज नेगी

कोटद्वार। कोटद्वार में खनन माफियाओं की गुंडागर्दी इस कदर बढ़ गई कि वे अब अवैध खनन के लिए प्रशासन के अधिकारियों से ही भीड़ जा रहे है।

मामला कोटद्वार का है जहां पर  बुधवार सुबह को खोह नदी में छापा मारने गए नायब तहसीलदार को खनन माफियाओं ने घेर दिया और नदी में पत्थर से भरी ट्रॉली को छोड़कर जबरन ट्रेक्टर छुड़ा कर ले गए।

नायब तहसीलदार एसपी नौटियाल ने बताया कि पिछले पांच दिनों से प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कारवाई की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम ने दो ट्रेक्टर खो नदी से ओर एक पीकप पोखाल से पकड़ा। जिन्हें जुर्माने देकर छोडा गया। इसके बाद दो ट्रैक्टर सुखरो व मालन नदी से पकड़े गए।

वही उन्होंने कहा कि बुधवार को सुबह 5 बजे खोह नदी में छापा मारा गया। जिसमें एक नदी के बीच एक ट्रेक्टर ट्राली में पत्थर भरते हुए पाया गया। इस से पहले वे नदी में उतरते खनन माफियाओं ने उनको घर दिया। ट्रेक्टर चालक ने ट्रॉली के पत्थर नदी में गियाए और ट्रॉली को नदी में छोड़कर भाग गया।

 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts