बिग न्यूज : दस हजार की रिश्वत लेते अमीन व अनुसेवक गिरफ्तार

लक्सर तहसील में तैनात सग्रह अमीन व उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया। विजिलेंस उनसे पुछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी […]

लक्सर तहसील में तैनात सग्रह अमीन व उसके अनुसेवक को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया। विजिलेंस उनसे पुछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के ट्रोल फ्री नम्बर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि उसने अपने नाम के टेम्पो ट्रेवलर व अपनी पत्नी नाम से मिनी बस ली थी,जिसको करीब 3-4 साल पहले बेच दिया था तथा बेचने सम्बन्धी कागजात गलती से आग में जल जाने के कारण नष्ट हो गये थे, जिस कारण इन वाहनों किसको बेचा जिसकी जानकारी उसे नहीं थी।

इन दोनो वाहनो की वसूली के सम्बन्ध में जारी आरसी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के एवज में संग्रह अमीन रवि पाल ने रिश्वत की माँग थी। 

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था ।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून ने जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। 

गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को रवि पाल हाल संग्रह अमीन तहसील लक्सर व पदम प्रकाश अनुसेवक तहसील लक्सर जनपद हरिद्वार को दस हजार की रिश्वत लेते हुये बालावाली तिराहा कस्बा लक्सर जनपद हरिद्वार से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts