गुड न्यूज: भू माफिया पर एमडीडीए उपाध्यक्ष का प्रहार बरकरार। सत्तर बीघा प्लाटिंग ध्वस्त

अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कड़ा रूप लगातार कायम है।  देहरादून में बंशीधर तिवारी ने पौंधा-फुल सनी रोड पर 70 बीघा भूमि में हो रही दो अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा दी। इसके  साथ ही एक निर्माणाधीन मकान भी सील कर दिया।  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने […]

अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं पर एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का कड़ा रूप लगातार कायम है।

 देहरादून में बंशीधर तिवारी ने पौंधा-फुल सनी रोड पर 70 बीघा भूमि में हो रही दो अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी चलवा दी। इसके  साथ ही एक निर्माणाधीन मकान भी सील कर दिया।

 एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दोबारा निर्माण कार्य शुरू किया तो प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 विकास नगर तहसील के पौंधा फुलसनी रोड पर 30 बीघा जमीन को रवि तथा कीर्ति अग्रवाल अवैध प्लाटिंग कर बेच रहे थे, वहीं मांडू सिद्ध मंदिर पर मनु गुप्ता और उनके पार्टनर अवैध प्लाटिंग कर चुके थे। यह भूमि लगभग 40 बीघा है।

 एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सहायक अभियंताओं को कड़े निर्देश देकर टीम के साथ संबंधित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग रोकने को कहा। 

बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता पंकज पाठक के नेतृत्व में अवैध प्लाटिंग को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही हिम ज्योति एनक्लेव में एक अवैध निर्माण सील कर दिया गया।

 इस मौके पर सहायक अभियंता पंकज पाठक, जेई विपिन सैनी, सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts