आक्रोश : पुल की मांग को लेकर निकाला ग्रामीणों ने जुलूस,दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

रिर्पोट : गिरीश चंदोला  थराली विधानसभा में बीते साल बरसात में आयी आपदा में थराली और सूना समेत अन्य गांवों को जोड़ने वाला मोटरपुल और झूलापुल प्राणमति नदी के तेज उफान में बह गए जिससे थराली और सूना गांव के बाशिंदों पर आवाजाही का संकट आन पड़ा स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने यहां […]

रिर्पोट : गिरीश चंदोला 

थराली विधानसभा में बीते साल बरसात में आयी आपदा में थराली और सूना समेत अन्य गांवों को जोड़ने वाला मोटरपुल और झूलापुल प्राणमति नदी के तेज उफान में बह गए जिससे थराली और सूना गांव के बाशिंदों पर आवाजाही का संकट आन पड़ा स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने यहां आवजाही के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया है जिससे वाहनों की आवाजाही खतरनाक साबित हो सकती है ,बीते लगभग 6 माह से  ग्रामीण लगातार नए मोटरपुल और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में फिलहाल वैलिब्रिज की मांग कर रहे हैं लेकिन सिवाय आश्वासन के ग्रामीणों के हाथ कुछ भी नही लगा और जिम्मेदार विभाग एक दूसरे पर पुल निर्माण का जिम्मा थोप रहे हैं 

शुक्रवार को थराली और सूना गांव के ग्रामीणों ने नए पुल और वैलिब्रिज की मांग को लेकर कोटड़ीप से तहसील तक विशाल जुलूस निकाल अपना विरोध जाहिर करते हुए सरकार से जल्द से जल्द नए मोटरपुल और वैलिब्रिज लगाने की मांग की

जुलूस में स्कूली बच्चो से लेकर महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी शामिल हुए और तहसील कार्यालय में सरकार के अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की ,जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजते हुए 20 जनवरी तक नए पुल का निर्माण कार्य शुए करने की मांग की है ग्रामीणों ने मांग पूरी न होने की दशा में उग्र आंदोलन और 2024 के लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है

ग्रामीणों ने बताया कि लकड़ी के अस्थायी पुल से आवाजाही सुरक्षित नहीं है क्योंकि लकड़ी का पुल हल्के वाहनों के गुजरने से हिल रहा है और आगामी बरसात शुरू होने में महज पांच से छह माह शेष है ऐसे में प्राणमति नदी का जलस्तर बढ़ा तो लकड़ी का पुल भी बह जाएगा और फिर से ग्रामीणों पर आवाजाही का संकट आ जायेगा ,साथ ही स्कूली बच्चों की बोर्ड की परीक्षाएं भी होंगी लेकिन लकड़ी के पुल से जान जोखिम  में डालकर स्कूली बच्चों की आवाजाही किसी भी दुर्घटना को दावत देने जैसा है ग्रामीणों ने सरकार से जल्द नए मोटरपुल का निर्माण शुरू करने की मांग की है । इस अवसर पर मोहन बहुगुणा , राजेन्द्र प्रसाद ,कुँवर सिंह , सुरपाल सिंह रावत, राजेश्वरी पुरोहित , दिनेश जोशी ,अनिता देवी ,देवेंद्र रावत , आंदोलन का नेतृत्व किया ।  इसके बाद एक ज्ञापन लोनिवि थराली को भी  सौपा गया ।

Also Read This

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की रिकवरी पर लगा ब्रेक। फिर आई गिरावट, जानिए भाव

नई दिल्ली, 29 जून 2026। पिछले दो कारोबारी सत्रों से लगातार रिकवरी दिखा रहे सोना और चांदी के दामों पर सोमवार को ब्रेक लग...

बिग ब्रेकिंग: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जेई

काशीपुर। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Establishment) की टीम ने सोमवार को...

Related Posts