हादसा: कार ने दो स्कूटियों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

कार चालक ने एक ही परिवार के 4 लोगों को टक्कर मार दी जिससे चारों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर ही फरार हो गया जिसने पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। दरअसल,गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद […]

कार चालक ने एक ही परिवार के 4 लोगों को टक्कर मार दी जिससे चारों की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर ही फरार हो गया जिसने पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

दरअसल,गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर शनिवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। 

दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान चकरपुर बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के समीप कार ने आगे पीछे चल रही उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।  

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts