दुखद : पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड का जवान शहीद

रिर्पोट – गिरीश चंदोला  चमोली / जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में नारायणबगड़ विकास खण्ड के बमियाला गाँव का जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हो गये । जवान की शहीद होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में पहुंची क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। ग्राम प्रधान बमियाला […]

रिर्पोट – गिरीश चंदोला 

चमोली / जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में नारायणबगड़ विकास खण्ड के बमियाला गाँव का जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हो गये । जवान की शहीद होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में पहुंची क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

ग्राम प्रधान बमियाला कमल कान्त टम्टा ने बताया कि, पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में बीरेंद्र सिंह ,पुत्र सुरेंद्र सिंह शहीद होने की सेना के उच्चाधिकारी ने जानकारी दी हैं।

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है।कल शहीद जवान का शव उसने पैतृक गांव बमियाला पहुचेगा ।

शहीद  बीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और  दो बेटियों को छोड़ गए,शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहिन है। 

उनके पिता किसान है और माता गृहणी हैं ,बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं बहिन की शादी हो चुकी है। भाई बहिनों में सबसे छोटे थे नायक बीरेंद्र सिंह ।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts