हफ्ते भर में स्टोन क्रेशर की जांच न होने पर करूंगा आमरण अनशन : बोड़ाई

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल  मामला सतपुली तहसील एकेश्वर ब्लॉक के कठुली गांव में लगे स्टोन क्रेसर का है,ये स्टोन क्रेसर हर तरह से मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है और इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है।इस का भी शायद ये कारण हो सकता है कि ये भाजपा के एक पूर्व राज्य मंत्री […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल 

मामला सतपुली तहसील एकेश्वर ब्लॉक के कठुली गांव में लगे स्टोन क्रेसर का है,ये स्टोन क्रेसर हर तरह से मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है और इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है।इस का भी शायद ये कारण हो सकता है कि ये भाजपा के एक पूर्व राज्य मंत्री का है ।

पर्यावरण प्रेमी रमेश बोड़ाई ने स्पष्ट शब्दो मे जिला अधिकारी पौड़ी से कहा है कि यदि उक्त स्टोन क्रेसर पर कोई कार्यवाही नही होती है तो वे अगले सप्ताह सतपुली तहसील में आमरण अनशन पर बैठेंगे। 

उन्होंने कहा है कि उक्त स्टोन से मानव जाति वन्य जीवों व पर्यवरण को नुकसान पहुंच रहा है, इस क्रेसर की जांच की जाये व आखिर किन अधिकारियों ने इसको परमिशन दी है उनपर भी कार्यवाही की जाए ।

साथ ही रमेश बोड़ाई कहते हैं कि विगत वर्षों में सोलर प्लांट के नाम पर एकेस्वर ब्लॉक में लाखों पेड़ काटे गए थे लेकिन उसपर भी कोई कार्यवही नही हुई थी।

Also Read This

भीषण हादसा : कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी...

बड़ी खबर : रातोंरात उजड़ गया आम का बाग, तीन दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ों पर चली आरी

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, मशीनें जब्त और मुकदमा दर्ज; लकड़ी मौके से गायब होने पर वन विभाग की भूमिका भी सवालों...

Related Posts