दुखद: 14 वर्षीय छात्र ने करी खुदखुशी, संस्कृत विद्यालय में जबरदस्ती एडमिशन से था नाराज

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी रुद्रप्रयाग। अभिभावकों द्वारा जबरदस्ती अपने बच्चों पर अनैतिक पढ़ाई का दबाव बनाना कभी-कभी बच्चों के जीवन पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला जनपद के जखोली विकासखंड से देखने को सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिक छात्र ने संस्कृत महाविद्यालय में एडमिशन लेने से मना कर दिया। लेकिन […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

रुद्रप्रयाग। अभिभावकों द्वारा जबरदस्ती अपने बच्चों पर अनैतिक पढ़ाई का दबाव बनाना कभी-कभी बच्चों के जीवन पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला जनपद के जखोली विकासखंड से देखने को सामने आया है। जहां एक 14 वर्षीय नाबालिक छात्र ने संस्कृत महाविद्यालय में एडमिशन लेने से मना कर दिया। लेकिन अभिभावक उसे संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते थे। दबाव के चलते 14 वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जखोली के एक नाबालिग छात्र को उसके परिजन छात्र को संस्कृत विद्यालय में प्रवेश दिलाना चाहते थे लेकिन छात्र ने संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश लेने से साफ मना करते हुए जखोली के ही स्थानीय विद्यालय में प्रवेश लेने की इच्छा जताई। जिस पर परिजन तैयार नहीं हुए। लगातार दबाव के चलते छात्र अवसाद में आ गया और उसने सोमवार सुबह घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के शव को रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जिसके बाद छात्र की अंत्येष्टि की जाएगी। जवान बेटे की मौत के बाद घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं स्थानीय जनता में भी शोक का माहौल है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts