सावधान : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मुर्गी के दाने से बनी मिठाई, दून में भी जांच एजेंसियों के कान खड़े

आपने खराब दूध से या घटिया क्वालिटी के दूध पाउडर से बनी मिठाइयों के बारे में तो काफी बार सुना होगा और हो सकता है कि आपने खाई भी हो, लेकिन क्या कभी आपने मुर्गी के दाने से बनी मिठाइयों के बारे में सुना हैl अगर नहीं सुना तो आज हम आपको इस बारे में […]

आपने खराब दूध से या घटिया क्वालिटी के दूध पाउडर से बनी मिठाइयों के बारे में तो काफी बार सुना होगा और हो सकता है कि आपने खाई भी हो, लेकिन क्या कभी आपने मुर्गी के दाने से बनी मिठाइयों के बारे में सुना हैl

अगर नहीं सुना तो आज हम आपको इस बारे में बता रहे हैं और आपको सावधान होने की भारी जरूरत है क्योंकि पैसा कमाने के लिए बड़ी-बड़ी मिठाई दुकानदार वाले लोग भी मुर्गी से बने दाने की मिठाइयां बेच रहे हैंl

आप और हम जाने-अनजाने में इस तरह की मिठाइयों को आ रहे हैं,जिससे बीमारी और संक्रमण का काफी खतरा बना हुआ हैl

ऊधमसिंह नगर जनपद के शहदौरा में मुर्गी दाने से डोडा बर्फी तैयार की जा रही थी,  वहां पर पिछले नौ वर्षों से मिठाई तैयार कर नामी मिठाई की ब्रांडेड दुकानों पर बिक रही थी। 

छापेमारी के दौरान इस तरह की मिठाइयों का धंधा प्रकाश में आया l मिलावटी मिठाइयों का कारोबार दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा ह, लेकिन खाद्य विभाग लंबे समय से इस तरह के मामलों पर कुंभकरण की नींद सोया हुआ हैl और ऊंची मिठाई की दुकानों वाले लोग आम जनता को जहर खिलाने को तैयार बैठे हुए हैंl

शहदौरा में बरामद मिठाई की मार्केटिंग योजनाबद्ध तरीके से की जा रही थी। बरामद मिठाई को रुद्रपुर, किच्छा, ट्रांजिट कैंप, सितारगंज व हल्द्वानी तक संचालक की कार द्वारा पहुंचाया जाता था। जबकि अल्मोड़ा व आगे के पर्वतीय क्षेत्र तक मिठाई पहुंचाने के लिए बसों का सहारा लिया जाता है।

अब इस तरह के मिलावटी मिठाइयों के कारोबार को देखते हुए देहरादून की जांच एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए हैं गोपनीय सूत्रों से खबर मिली है कि देहरादून में भी जांच एजेंसी ने अपनी जांच शुरू कर दी है जल्द ही कुछ बड़े मिलावटी कारोबारियों पर छापेमारी की जा सकती हैl

 

Also Read This

बड़ी खबर: भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तयउत्तरकाशी। 20 अक्तूबर; नीरज उत्तराखंडी विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी...

बड़ी खबर: देहरादून में फर्जी पत्रकार बनकर ब्लैकमेलिंग का आरोप । 5 लाख मांगे और ₹50 हजार वसूले; आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में न्यूज प्लेटफॉर्म के नाम पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया...

Related Posts