एक्शन: दो नशा तस्कर गिरफ्तार। 9.04 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी  जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशा मुक्त अभियान के तहत […]

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी 

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार और एसओजी प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे मनेरा बाईपास स्थित ऋषिराम स्कूल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 9.04 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम (28 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र शाह और विनोद लाल (36 वर्ष) पुत्र श्रीपती लाल, दोनों निवासी ज्ञानसू, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनोद के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है, जबकि दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Also Read This

नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दौड़े युवा,डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में 5 किमी हेल्थ वॉक/रन का आयोजन

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (डीआईबीएनएस), मांडूवाला में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा...

बड़ी खबर: 12 शिक्षकों के पद खाली, बोर्ड परीक्षा नजदीक; छात्राओं और अभिभावकों ने खोला मोर्चा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।...

Related Posts