हादसा : सड़क कटान में लगे पोकलैंड चालक पर गिरा बोल्डर। एस.डी.आर.एफ.ने निकाला। देखिये वीडियो

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में बागेश्वर के भद्रतुंगा मंदिर के पास एक पोकलैंड मशीन का चालक पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिर गया। एस.डी.आर.एफ. ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को बरामद किया।

बुधवार को बागेश्वर की कपकोट थाना पुलिस को सूचना मिली की भद्रतुंगा मंदिर के पास एक पोकलैंड चालक के ऊपर पत्थर गिर गया है। पत्थर की चपेट में आने से वो खाई में गिर गया और उसे निकालने के लिए एस.डी.आर.एफ.टीम की जरूरत है। सूचना मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम जरूरी रैस्क्यू उपकरणों लेक्क़र तत्काल घटनास्थल पहुंच गई। जानकारी मिली कि पोकलैंड चालक मंदिर के पास की पहाड़ियों पर मार्ग निर्माण के काम में जुट था जब अचानक एक बड़ा पत्थर उसपर गिर गया और वो गहरी खाई में गिर गया। टीम ने लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर मृत चालक को निकाला। टीम शव को स्ट्रेचर पर रखकर वैकल्पिक मार्ग से मुख्य मार्ग तक लाई और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक चालक का नाम बेरीनाग निवासी 28 वर्षीय नंदन सिंह रौतेला बताया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts