उत्तराखंड: पीसीएस परीक्षा कल युवा रखें इन बातों का ध्यान।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पी०सी०एस) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर दिनांक 14 जुलाई, 2024 को दो सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा हेतु आयोग द्वारा समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव श्री गिरधारी सिंह रावत ने अवगत कराया […]

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पी०सी०एस) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर दिनांक 14 जुलाई, 2024 को दो सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा हेतु आयोग द्वारा समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव श्री गिरधारी सिंह रावत ने अवगत कराया है, कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा सुरक्षा तथा गोप्नीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं, सभी परीक्षा केन्द्रों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस/प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अतः सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और अफवाहों से दूर रहें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग या परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास करने वालों के विरुद्ध उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा नकल विरोधी अधिनियम-2023 व अन्य संगत कानूनी प्राविधानों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी और ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग की समस्त परीक्षाओं से सदैव के लिए प्रतिवारित (debar) किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अपने परीक्षा केन्द्र वाले गन्तव्य शहर में पर्याप्त समय पूर्व पहुँच जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts