धोखाधड़ी : लोगो को ठगने वाला पुलिसकर्मी निलंबित। मुकदमा दर्ज…

देहरादून जनपद से एक पुलिसकर्मी द्वारा लोगो को ठगने का मामला सामने आया है। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून में न सिर्फ उसे पुलिसकर्मी पर मुकदमा कराया बल्कि उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभाग या कार्यवाही भी बैठाई हैं।

दरअसल, पुलिस जवान द्वारा काफ़ी समय से अपने परिजनों में बीमारी का बहाने बना कर लोगों से पैसे ठगने का आरोप है।

मामलें की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने स्वयं इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए आरोपित सिपाही के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। साथ ही एसएसपी ने आरोपित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान आरोपी सिपाही FST टीम के साथ देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र चकराता में तैनात रहा था।उस दौरान भी उसने वहाँ अपनी माँ को बीमार बताते हुए कई लोगों को नक़द रुपये देने का आश्वासन देते हुए उनसे डिजिटल पेमेंट के रूप एकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की।

चकराता में इस धोखाधड़ी की जानकारी सामने आते ही एसएसपी देहरादून से आरोपित सिपाही को पूर्व में ही निलंबित किया था.,लेकिन बहाल होने के उपरांत फिर से आरोपित सिपाही ने देहरादून में अपनी सास की तबीयत बिगड़ने के बहाना बनाते हुए एक व्यक्ति से कैश रुपए भुगतान करने के नाम पर ₹49000 की डिजिटल पेमेंट अपने खाते में ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी की ।

इस मामले में शिकायकर्ता की तहरीर का स्वयं संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी सिपाही को फिर से तत्काल निलंबित करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार 02 मई 2024 को वादी अमित यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी चंदननगर रेस्ट कैंप देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर बताया कि,शुक्रवार दोपहर उनकी दुकान पर जॉनी सिंह नाम का पुलिसकर्मी, जो पुलिस लाइन देहरादून में तैनात हैं, वह आया और उसने अपनी सास की तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए वादी से 49000/- ₹ अपने खातों में ट्रांसफर करने व वादी को उसके एवज में कैश पैसा देने की बात कही गई,लेकिन पैसा ट्रांसफर करने के बाद आरोपित पुलिसकर्मी द्वारा वादी को पैसे ना देकर लगातार टालमटोल किया गया ।ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पुरुष कर्मी के विरुद्ध प्राप्त  शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उसे निलंबित कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.इसी क्रम में तत्काल कोतवाली नगर में  आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 223/24 धारा 406/420 IPC के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts