बड़ी खबर : दीपक बल्यूटिया ने वापस लिया इस्तीफा। जानिए कारण…

दीपक बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर व वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों से बातचीत कर अपना इस्तीफा उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सम्मुख वापस ले लिया। दीपक ने पूर्व में नाराजगी के चलते कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था,चर्चा यह थी कि बल्यूटिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल न होकर […]

दीपक बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात कर व वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों से बातचीत कर अपना इस्तीफा उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के सम्मुख वापस ले लिया।

दीपक ने पूर्व में नाराजगी के चलते कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था,चर्चा यह थी कि बल्यूटिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल न होकर स्वर्गीय एनडी तिवारी जी की सोच को आगे बढ़ाने के लिए नई पार्टी का गठन कर सकते हैं,लेकिन दीपक बल्यूटिया ने अपनी स्थिति साफ की है।

उन्होंने कहा है कि स्वर्गीय एनडी तिवारी जी कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित सामाजिक सिद्धांत वादी नेता रहे हैं,उन्होंने ही कांग्रेस की विचारधारा सीखने में दीपक का मार्गदर्शन किया है।

उत्तराखंड के प्रति उनकी विकासवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए वह कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे और स्वर्गीय एनडी तिवारी जी के पदचिन्हों में चलने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts