Uttarakhand News: 11 मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी! नई सूची जारी

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के प्रभावी संचालन के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती कर दी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहले से लागू सभी आदेशों को निरस्त […]

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के प्रभावी संचालन के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती कर दी है।

इस संबंध में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहले से लागू सभी आदेशों को निरस्त कर दिया गया है और अब नई सूची के अनुसार ही प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

इस नई व्यवस्था को राज्यपाल की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसके बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़े : LPG Crisis News: गैस आपूर्ति ठप ! फिर चूल्हे पर लौटे हज़ारो लोग

11 मंत्रियों को सौंपी गई अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी

शासन द्वारा जारी नई सूची के मुताबिक प्रदेश के 11 मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसका उद्देश्य जिला स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाना और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है।

सरकार का मानना है कि प्रभारी मंत्रियों की नई तैनाती से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

साथ ही विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार आएगा।

ये भी पढ़े : Uttarakhand Accident News: अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त । चालक की मौत

प्रभारी मंत्री एवं आवंटित जनपद

  1. मंत्री सतपाल महाराज – हरिद्वार
  2. मंत्री गणेश जोशी – टिहरी एवं रुद्रप्रयाग
  3. मंत्री डॉ. धन सिंह रावत – अल्मोड़ा
  4. मंत्री सुबोध उनियाल – देहरादून
  5. मंत्री श्रीमती रेखा आर्य – पिथौरागढ़
  6. मंत्री सौरभ बहुगुणा – उत्तरकाशी
  7. मंत्री खजान दास – नैनीताल
  8. मंत्री भरत चौधरी – चमोली एवं चम्पावत
  9. मंत्री मदन कौशिक – पौड़ी
  10. मंत्री प्रदीप बत्रा  – उधमसिंहनगर
  11. मंत्री राम सिंह कैड़ा – बागेश्वर

Also Read This

राष्ट्रीय संगोष्ठी F2F 2026 का डॉल्फिन (पीजी) संस्थान, देहरादून में समापन; विजेता सम्मानित

देहरादून, 21 नवम्बर 2026 डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज(DIBNS), देहरादून में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “फ्रॉमफंडामेंटल्स टू फ्रंटियर्स: उभरती प्रौद्योगिकियों के...

आतंक: घास काटते समय महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

भटवाड़ी/उत्तरकाशी, 21 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी भटवाड़ी तहसील क्षेत्र के खराड़ी नामे तोक में शनिवार दोपहर घास काट रही 52 वर्षीय महिला पर अचानक भालू ने हमला...

Related Posts