बड़ी ख़बर : बच्चों से मारपीट मामलें में प्रधानाध्यापक सस्पेंड

रुड़की में विद्यालय में बच्चों से मारपीट करने के मामले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया गया है। अभिभावकों ने बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इस प्रधानाध्यापक की शिकायत की थी,जिसके बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। रुड़की ब्लॉक […]

रुड़की में विद्यालय में बच्चों से मारपीट करने के मामले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया गया है।

अभिभावकों ने बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को इस प्रधानाध्यापक की शिकायत की थी,जिसके बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

रुड़की ब्लॉक के सोलापुर गाडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने करीब 3 महीने पहले बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बच्चों को पीटने की शिकायत की थी। साथ ही बताया था कि प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। और छोटे-छोटे बच्चों को बेरहमी से पिटाई करते हैं जिसके बाद पूरे मामले की जांच की गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को सस्पेंड किया गया है।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts