बड़ी खबर: आपदा के जख्मों को भरने के लिए चल रहे निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप

पुरोला,संवाददाता। नीरज उत्तराखंडी  जनपद उत्तरकाशी के सीमांत विकास खण्ड मोरी के आपदा प्रभावित आराकोट बंगाण क्षेत्र में  चल रहे पुनर्निर्माण व बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो में ग्रामीणों ने निम्न गुणवत्ता व अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।  ज्ञापन में कहा गया है कि मोरी विकासखण्ड के […]

पुरोला,संवाददाता। नीरज उत्तराखंडी 

जनपद उत्तरकाशी के सीमांत विकास खण्ड मोरी के आपदा प्रभावित आराकोट बंगाण क्षेत्र में  चल रहे पुनर्निर्माण व बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो में ग्रामीणों ने निम्न गुणवत्ता व अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। 

ज्ञापन में कहा गया है कि मोरी विकासखण्ड के आराकोट- बंगाण क्षेत्र में 2018 को आई भीषण आपदा  से हुए नुकसान की भरपाई के लिए  सरकार ने करोडों रुपये की धनराशि स्वीकृत की  है लेकिन ठेकेदारों व विभागीय लापरवाही  के कारण करोड़ों की लागत से हो रहे पुर्ननिर्माण व  बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यो मे भारी अनिमितताएं एवं गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर  सरकारी धन को ठिकाने   लगाया जा रहा है ।

 ज्ञापन में ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता तथा अनियमितताओं की जांच की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से इस संबंध में  विभाग को व ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में  गुणवत्ता बनाये रखने का निवेदन किया लेकिन कोई भी सुनने व  सुधार  करने को राजी नहीं  है। 

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से ऐसे ठेकेदारों के कार्यों की जांच कर काली सूची में डालने की मांग की। 

ज्ञापन पर मनमोहन सिंह चौहान,किशोर राणा,धर्मेन्द्र चौहान, अरविंद, कपिल आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts