हादसा : शारदा नहर में डूबा होटल मैनेजमेंट कॉलेज का छात्र…

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना  खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय पैर फिसलने के कारण होटल मैनेजमेंट कॉलेज का छात्र राजा डसीला डूब गया।  घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं जल पुलिस के जवानों ने डूबे युवक की शारदा नहर में काफी तलाश की, लेकिन […]

रिपोर्ट: विशाल सक्सेना 

खटीमा जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड शारदा नहर में दोस्तों के साथ नहाते समय पैर फिसलने के कारण होटल मैनेजमेंट कॉलेज का छात्र राजा डसीला डूब गया। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं जल पुलिस के जवानों ने डूबे युवक की शारदा नहर में काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका ।

खटीमा नगर के निजी होटल मैनेजमेंट कॉलेज में कोर्स करने वाला डीडीहाट निवासी युवक राजा डसीला बुधवार की दोपहर को अपने सहपाठी मित्रों उदय सिंह बिष्ट और पंकज के साथ मेलाघाट रोड झनकईया शारदा घाट में नहाने के लिए गया था।

 इस दौरान ही राजा का पैर घाट की सीढ़िया से फिसल जाने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूबने लगा ।

अपने मित्र को डूबता देख साथी उदय ने उसे पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन उदय को तैरना नहीं आता था जिस कारण वह भी डूबने लगा ।

इस दौरान तीसरे साथी पंकज ने समय रहते उदय को तो पकड़ लिया, लेकिन राजा नहर में डूब गया और दोनों साथियों की नजरों से ओझल हो गया। 

जिसके बाद राजा के दोनों साथियों के द्वारा घटना की सूचना लोहिया पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,जहां पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से डूबे युवक राजा की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 

इसके बाद नानकमत्ता से जल पुलिस के जवानों को भी बुलाया गया। जल पुलिस के जवानों ने भी शारदा नहर में युवक राजा की काफी तलाश की, लेकिन उनको भी सफलता नहीं मिली ।

पुलिस टीम के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से युवक राजा डसीला की तलाश जारी है, वहीं पुलिस के द्वारा युवक के डीडीहाट निवासी परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts