दुखद : श्रीनगर संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक अधिकारी का ट्रक भिड़ंत में निधन

रिर्पोट : जयप्रकाश नोगाई  श्रीनगर,, अभी-अभी दुखद खबर आई है कि श्रीनगर गढ़वाल में तैनात संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार का कार ट्रक भिड़ंत  में आकस्मिक निधन हो गया है, यह घटना ढूंढ प्रयाग के समीप मलेथा की बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार राय जो कि […]

रिर्पोट : जयप्रकाश नोगाई 

श्रीनगर,, अभी-अभी दुखद खबर आई है कि श्रीनगर गढ़वाल में तैनात संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार का कार ट्रक भिड़ंत  में आकस्मिक निधन हो गया है, यह घटना ढूंढ प्रयाग के समीप मलेथा की बताई जा रही है।

मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार राय जो कि आज ऋषिकेश से श्रीनगर अपने कार्यक्षेत्र में आ रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था वह अपने स्वयं की कार में थे और समीप से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें मौत की नींद में सुला दिया है ।

यह खबर सुनकर के श्रीनगर अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर और कार्यरत स्टाप में शोक की लहर है।

यह खबर कीर्ति नगर थाना में कार्यरत पुलिस कर्मियों से प्राप्त हुई है, साथ ही यह दुखद खबर डॉक्टर नीरज कुमार राय मुख्य चिकित्सक अधिकारी के परिजनों को भी सुना दी गई है, और उनका मृत शरीर को मोर्चरी श्रीकोट में रखा गया है, जिसमें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अपने हिरासत में ले लिया है ।

डॉक्टर नीरज कुमार राय जो की एक सरल स्वभाव और निस्वार्थ स्वभाव के थे उन्होंने श्रीनगर में रहकरके निस्वार्थ भाव से मुख्य चिकित्सक अधिकारी की सेवा बखुबी से निभाई थी ।

वही डॉक्टर गोबिंद पुजारी सुरेश कोठियाल, डॉक्टर गोयल, डॉक्टर सचिन चौबे, डॉक्टर गोतम नैथानी ,दिकपाल दत, मुकेश कुमार आदि समस्त संयुक्त अस्पताल के सभी स्टाप ने इस दुखद खबर सुनकर के शोक संवेदना प्रकट की।

 

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts