Uttarakhand Fire News: यहां गांव में लगी भीषण आग। जद में आए कई मकान 

मोरी (उत्तरकाशी रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम फिताड़ी में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 11:00 बजे ग्राम प्रधान द्वारा आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस मोरी व पुरोला, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल मौके के […]

मोरी (उत्तरकाशी
रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी
तहसील मोरी के ग्राम फिताड़ी में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात लगभग 11:00 बजे ग्राम प्रधान द्वारा आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस मोरी व पुरोला, एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं।

ग्राम फिताड़ी, मोरी बाजार से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।

राजस्व उप निरीक्षक फिताड़ी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

भारी नुकसान

  • 04 आवासीय (बहुमंजिला) भवन पूरी तरह जलकर नष्ट
  • इन भवनों में रह रहे 08 परिवार प्रभावित
  • 04 अन्य भवन भी आग की चपेट में आकर नष्ट
  • 06 अन्न भंडार (कोठार) जलकर राख
  • 03 गायों की जलकर मौत

जनहानि

  • किसी भी व्यक्ति की मृत्यु या घायल होने की सूचना नहीं है

प्रभावित परिवार

अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में प्रमुख रूप से
प्रेम सिंह, कुंदन सिंह, रविन्द्र सिंह, उमशल सिंह, तिलक सिंह, नोनियाल सिंह, ताजम देई, दुदकली देवी, वीरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, जनक सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

राहत एवं बचाव कार्य

घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं उपजिलाधिकारी पुरोला द्वारा घटना की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया जारी है।

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts