बड़ी ख़बर : पुलिस अफसर ने छात्र को जड़ा थप्पड़। हंगामे के बाद हुआ ये एक्शन। देखिए ये शर्मनाक वीडियो ..

उत्तराखंड में एक पुलिस अधिकारी ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया । जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना का एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने संज्ञान लिया, जिसके बाद थप्पड़ मारने वाले पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में अटैच कर दिया […]

उत्तराखंड में एक पुलिस अधिकारी ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया । जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर आग की तरह फैल गया।

वीडियो वायरल होने के बाद घटना का एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने संज्ञान लिया, जिसके बाद थप्पड़ मारने वाले पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है। वही इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच भी बैठा दी गई है।

एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्र हिमांशु का आरोप है। कि वह स्कूटी पर कंडोलिया के पास गया था, जहां वो अपने दोस्त के साथ स्कूटी खड़ी करके बात कर रहा था, तभी वहां पुलिस अधिकारी आता है और उसे गाली देते हुए कहा कि तुम्हारा हेलमेट कहां है। छात्र हिमांशु का कहना है कि उसने पुलिस अधिकारी से सवाल किया कि आपने उसे गाली कैसे दी?

छात्र हिमांशु के सवाल पूछने पर पुलिस अधिकारी और गुस्सा हो गया और उसने हिमांशु को तीन-चार थप्पड़ मार दिए। पुलिस अधिकारी की इस बदतमीजी को वहां खड़े हिमांशु दोस्त ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया,ये घटना आज मंगलवार 14 मई की ही है।

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हंगामा किया और संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने इस मामले को लेकर थाने में भी हंगामा किया। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने उक्त पुलिस अधिकारी को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया।

वहीं सीओ सदर अनुज सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में जांच बैठा दी गई है और एसएसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

देंखे वीडियो: 

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts