बिग ब्रेकिंग : यहां शुरु हुई बर्फबारी। लोगो में खुशी, देखें वीडियो

चकराता । नीरज उत्तराखंडी  राज्य में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है।  पहाड़ों का राजा चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी से व्यवसायियों, किसानों व बागवानों  के चेहरे  खिल गये हैं। वहीं पर्यटन व्यवसाय को पंख लगने की उम्मीद जगी है । हिमपात के बाद […]

चकराता । नीरज उत्तराखंडी 

राज्य में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है।  पहाड़ों का राजा चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है।

बर्फबारी से व्यवसायियों, किसानों व बागवानों  के चेहरे  खिल गये हैं। वहीं पर्यटन व्यवसाय को पंख लगने की उम्मीद जगी है । हिमपात के बाद यहां पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

लंबे समय से किसान और बागवान बारिश और बर्फबारी का इंतजा कर रहे थे।आमजन बारिश और बर्फबारी समय से न होने पर काफी चिंतित नजर आ रहे थे ।

आज लंबे अंतराल  के बाद चकराता की पहाड़ियों  सहीत लोखंडी में बर्फबारी शुरू हो चुकी है।आसमान से बर्फ के रूई नुमा फोहे गिरते नजर आ रहे हैं। बर्फबारी के बाद किसान, बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं,होटल व्यवसायी भी काफी खुश  नजर आ रहे हैं ।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts