Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें आज का हाल

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। 7 मार्च के बाद से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।  29 मार्च को […]

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। 7 मार्च के बाद से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

 29 मार्च को इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन जिलों के 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

ये भी पढ़े: रुद्रपुर में सियासी भूचाल: ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व मेयर मीना शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस

तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में तापमान में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है।

राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं Pantnagar में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज सुबह से ही देहरादून में भी बादल छाए हुए है कही कही हलकी बूंदा बांदी भी हुई है ।

ये भी पढ़े:Dehradun News: गैस कालाबाजरी पर डीएम सख्त ।अब तक कुल 362 सिलेंडर जब्त

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, क्योंकि अचानक मौसम खराब हो सकता है।

उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Also Read This

बड़ी खबर : बिसलेरी पर FSSAI का शिकंजा, पानी के सैंपल में मिला खतरनाक रसायन! मुकदमे को मंजूरी

नई दिल्ली: देश के लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी (Bisleri) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण...

बड़ी खबर : मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, कूदकर जान देने की दी धमकी; जानिए मामला 

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में त्रिशूल चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और...

Related Posts