Uttarakhand Crime News: यहां नाबालिग से छेड़छाड़ और छीना-झपटी ।  आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 24 मार्च 2026। रिपोर्ट नीरज उत्तराखंडी उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां धरासू पुलिस ने छेड़छाड़, छीना-झपटी और गाली-गलौच के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला फरवरी 2026 का बताया जा रहा है, जिसमें नाबालिग से छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। […]

उत्तरकाशी, 24 मार्च 2026। रिपोर्ट नीरज उत्तराखंडी

उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां धरासू पुलिस ने छेड़छाड़, छीना-झपटी और गाली-गलौच के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला फरवरी 2026 का बताया जा रहा है, जिसमें नाबालिग से छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

 किन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला?

कोतवाली धरासू क्षेत्र में दर्ज इस केस में आरोपी के खिलाफ:

  • धारा 74, 76, 352 (BNS)
  • 7/8 पोक्सो एक्ट

के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।

 पुलिस की कार्रवाई: नोटिस से बच रहा था आरोपी

इस पूरे मामले की जांच कमलेश उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन और जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में की जा रही थी।

जांच के दौरान:

  • आरोपी को कई बार नोटिस भेजे गए
  • घर पर नोटिस चस्पा किया गया
  • इसके बावजूद आरोपी लगातार पुलिस से बचता रहा

 NBW जारी होने के बाद गिरफ्तारी

आरोपी द्वारा जांच में सहयोग न करने पर पुलिस ने न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त किया।

इसके बाद धरासू पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और सुरागरसी करते हुए 24 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े:

Dehradun Murder Case: कॉलेज वर्चस्व की लड़ाई में छात्र की हत्या। तीन छात्र गिरफ्तार

 गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख हैं: उपनिरीक्षक/विवेचक शशि राणा,उपनिरीक्षक नवीन बिजल्वाण,उपनिरीक्षक शंकर सिंह,हेड कांस्टेबल चंदन सिंह,हेड कांस्टेबल नीरज गुलेरिया,कांस्टेबल राकेश,कांस्टेबल शैलेश पांडेय

 आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तरकाशी में नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि कानून से बचना आसान नहीं है।

खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें : 

Click to join WhatsApp channel

Click to join WhatsApp Group

Download Our App

Also Read This

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

Related Posts