हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित मैक्स, 10 यात्री घायल

उत्तराखंड से हादसों की खबरें लगातार आती ही रहती हैं इसमें आए दिन कई लोग अपनी जान गवा देते हैं और कहीं घायल भी हो जाते हैं। आज भी एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई,जिससे 10 लोग घायल हो गए। पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में सोमवार को हल्द्वानी से […]

उत्तराखंड से हादसों की खबरें लगातार आती ही रहती हैं इसमें आए दिन कई लोग अपनी जान गवा देते हैं और कहीं घायल भी हो जाते हैं।

आज भी एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई,जिससे 10 लोग घायल हो गए।

पहाड़पानी के पास धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में सरना में सोमवार को हल्द्वानी से जैंती जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।मैक्स के खाई में गिरने से वाहन में सवार 10 यात्री घायल हो गए। 

वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर पदमपुरी सीएचसी भेजा। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। साथ ही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पोखराड़ के पास मैक्स के खाई में गिरने से मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) और बीना जोशी (35) घायल हो गए। सभी घायलों को पदमपुरी सीएचसी लाया गया। 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। पांच घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है और पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है। चालक ने वाहन में ब्रेक नहीं लग पाने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कहीं गई है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts