दुःखद: यहां दर्दनाक हादसे में दस घायल,दो की मौत

जनपद चमोली में दर्दनाक हादसा हो गया,शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  देर रात्रि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल […]

जनपद चमोली में दर्दनाक हादसा हो गया,शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

देर रात्रि जोशीमठ के सामने चाइ थाई गांव के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) जिसमे 12 लोग सवार थे, जोकि किलमाड़ा से शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत थैंक गांव वापस जा रहे थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना घटित हो गयी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर बचाव अभियान आरम्भ किया। टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकालकर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुँचाया व 02 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवो को भी मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

 

घायलों का नाम:

  1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
  2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
  3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
  4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
  5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
  6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
  7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
  8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
  9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
  10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी

मृतको का नाम:

  1. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
  2. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts