हाईकोर्ट न्यूज : चर्चित महिला दुराचार मामले में मुकेश बोरा को फौरी राहत। मंगलवार को होगी अरेस्ट स्टे पर सुनवाई…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने लालकुआं में महिला शोषण और पोक्सो के चर्चित आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई मंगलवार 17 सितंबर को होगी।नैनीताल जिले में लालकुआं स्थित नैनीताल दुग्ध उत्पादन संघ […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने लालकुआं में महिला शोषण और पोक्सो के चर्चित आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई मंगलवार 17 सितंबर को होगी।
नैनीताल जिले में लालकुआं स्थित नैनीताल दुग्ध उत्पादन संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला और एक नाबालिग ने दुराचार के आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही सियासी महकमे में भूचाल आ गया था। विपक्ष को बैठे बैठे एक मुद्दा मिल गया। आज उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने ये रोक अगली सुनवाई यानी मंगलवार 17 सितंबर तक के लिए लगाई है।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts