बड़ी खबर : उपराष्ट्रपति दौरे में आए सुरक्षाकर्मियों पर कैंचीं धाम की मर्यादाओं को भंग करने के आरोप। जानिए पूरा मामला…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के विश्वविख्यात कैंचीं धाम में उप राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा कर्मियों की अभद्रता और नियमों को तार तार करने का मामला संज्ञान में आया है। सूत्र बताते हैं कि बीती 30 मई को उप राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व एक लेडी कॉन्स्टेबल ने वहां चल रहे अखंड हनुमान चालीसा […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के विश्वविख्यात कैंचीं धाम में उप राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा कर्मियों की अभद्रता और नियमों को तार तार करने का मामला संज्ञान में आया है।

सूत्र बताते हैं कि बीती 30 मई को उप राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व एक लेडी कॉन्स्टेबल ने वहां चल रहे अखंड हनुमान चालीसा पाठ को बंद करने को कहा, जिसका वीरोध हुआ तो उसे जारी रखा गया। इसके साथ ही लौटते हुए सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ ने बाबा की मूर्ति के साथ प्रतिबंधित सैल्फी खींची।

इस दौरान मंदिर के सेवादारों और कर्मचारियों को उनके कमरे में कैद कर दिया गया, जिससे किसी भी गलत बात का वीरोध ही नहीं हो सका।
दरअसल बीती 30 मई को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश के साथ बाबा नीब करौरी के कैंचीं धाम आश्रम में दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

दिल्ली से बरेली और फिर एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी होते हुए दोपहर में कैंचीं धाम पहुंचे। भारत के राष्ट्रपति की तरह ही उप राष्ट्रपति को भी विशेष सुरक्षा घेरे की जरूरत होती है, इसलिए उनकी विशेष सुरक्षा टीम ने जिला पुलिस और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को ओवरटेक कर लिया।

मंदिर परिसर को ज़ीरो ज़ोन बनाकर कर्मचारियों को भी कमरों में कैद कर लिया। उप राष्ट्रपति ने बाबा और धाम के दर्शन किये और वो लौट गए। इस दौरान हुई अनियमितता पर अब सवाल उठ रहे है ।

भक्तों का कहना है कि मंदिर प्रबंधन ने धर्म के इस केंद्र की गरिमा और अभिमान को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग उठ रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts