हादसा : खैरना में ब्रेक फेल होने से कार पलटी, एक सवार की मौत,छह घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के गरमपानी में एक कार के सड़क में पलटने से एक सवार की मौत। हादसे में 6 सवारियों की जान बाल बाल बची।नैनीताल जिले के भवाली – गरमपानी – अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात आठ बजे हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के गरमपानी में एक कार के सड़क में पलटने से एक सवार की मौत। हादसे में 6 सवारियों की जान बाल बाल बची।
नैनीताल जिले के भवाली – गरमपानी – अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात आठ बजे हल्द्वानी से रानीखेत को जा रही एक कार के ब्रेक फेल हो गए।

कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 37 वर्षोय दिल्ली निवासी लक्ष्मण सिंह को अचेत अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से गरमपानी समुदियाक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में सितारगंज निवासी वाहन चालक 47 वर्षीय त्रिलोक सिंह, उनकी 35 वर्षीय पत्नी उमा बिष्ट, 16 वर्षीय पुत्र श्रेष्ठ, 13 वर्षीय पुत्र त्रिलोक
30 वर्षीय निशा सिंह और 6 वर्षीय नियान सिंह हादसे में बच गए। जानकारी के अनुसार व्यापारी परिवार दिल्ली से रानीखेत घूमने के लिए जा रहा था, जब ये हादसा हो गया।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts