हादसा : बागेश्वर से 23 सवारियां लेकर अल्मोड़ा पहुंची बस पलटी…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में चौसली के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके घायलों को एस.डी.आर.एफ.ने प्राथमिक उपचार के लिए समीपवर्तीय सुयलबड़ी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अल्मोड़ा जिले में चौसली गांव के पास एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को मिली। सूचना के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में चौसली के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके घायलों को एस.डी.आर.एफ.ने प्राथमिक उपचार के लिए समीपवर्तीय सुयलबड़ी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

अल्मोड़ा जिले में चौसली गांव के पास एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को मिली।

सूचना के बाद जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस समेत एस.डी.आर.एफ.की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर SI पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार कुमाऊं मोटर ऑपरेटर यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की बस बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी जब वो अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस संख्या यू.के.04पी.ए.1011 में कुल 23 सवारियां मौजूद थी। बताया जा रहा है कि चौसली और अल्मोड़ा के पास कमानी की पिन टूट जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर मार्ग पर ही पलट गई।
मौके पर पहुंचकर एस.डी.आर.एफ.की टीम ने 6 घायलों को फर्स्ट एड देकर प्राथमिक एम्ब्युलेंस से स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाड़ी भेजा।

Also Read This

ब्रेकिंग: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों...

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

Related Posts