बड़ी खबर : यहां जंगल में सड़ी गली हालात में अज्ञात शव मिलने से सनसनी…

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल से सड़ी गली हालात में शव मिलने से सनसनी। एस.ओ.तल्लीताल ने बताया कि अधेड़ उम्र के अज्ञात की शिनाख्त कराने का प्रयत्न किया जा रहा है।नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमानगढ़ के समीप मनोरा को जाने वाली पखडण्डी में एक शव कि सूचना […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के जंगल से सड़ी गली हालात में शव मिलने से सनसनी। एस.ओ.तल्लीताल ने बताया कि अधेड़ उम्र के अज्ञात की शिनाख्त कराने का प्रयत्न किया जा रहा है।
नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में हनुमानगढ़ के समीप मनोरा को जाने वाली पखडण्डी में एक शव कि सूचना ने हड़कंप मचा दिया। राहगीरों से घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और शव का पंचनामा भर लिया। एस.ओ.तल्लीताल रमेश बोरा ने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वो काफी दिनों से पड़ा है। सड़ी गली हालात में होने के कारण कंकाल में अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि अधेड़ की शिनाख के लिए गांव और क्षेत्र के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि अज्ञात होने के कारण शव का पोस्ट मॉर्टम 72 घंटों के बाद किया जाता है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts