खौफनाक: रिहायशी क्षेत्र में खून ही खून। कैमरे ने सच दिखाया तो डर गए लोग। देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के माउंट रोज कंपाउंड में खून ही खून देखकर भयभीत हुए स्थानीय लोग। सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर सहम गए सभी।नैनीताल में तल्लीताल स्थित माउंट रोज कंपाउंड के समीप शिव मंदिर से लगी सीढ़ियों में आज सवेरे खून देखकर आसपास रहने वाले लोग सहम गए। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन खून […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के माउंट रोज कंपाउंड में खून ही खून देखकर भयभीत हुए स्थानीय लोग। सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर सहम गए सभी।
नैनीताल में तल्लीताल स्थित माउंट रोज कंपाउंड के समीप शिव मंदिर से लगी सीढ़ियों में आज सवेरे खून देखकर आसपास रहने वाले लोग सहम गए। उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन खून का कोई साक्ष्य नहीं मिला।

थक हारकर लोगों ने जब हाईकोर्ट के अधिवक्ता आई.पी.कोहली के घर का सी.सी.टी.वी.फुटेज चैक किया तो सभी के होश फाख्ता हो गए। वीडियो में रात 1:27 बजे एक वयस्क गुलदार सीढ़ियों में चहलकदमी करता नजर आया। कुछ देर बाद वो शिव मंदिर के पास से एक आवारा कुत्ते को दबोचकर ले आया और घर के सामने रख दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार जब मरणासन्न पड़े कुत्ते को छोड़कर गया तो कुत्ते ने एक आखिरी प्रयास भागने का किया, लेकिन गुलदार ने उसे वापस आकर दबोच लिया। गुलदार कुत्ते को रात 2:20पर ले जाते दिखा। सवेरे लोगों का जमावड़ा लग गया और जानकारी मिली कि कुत्ते के पैर का एक हिस्सा सीढ़ियों के ऊपर पड़ा हुआ है।
वहां रहने वाले सरन दास ने बताया कि उन्होंने सवेरे घर के बाहर खून देखा और लोगों को सूचित किया। इसके बाद सी.सी.टी.वी.फुटेज देखने पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पिंजरे में बंद कर अंधेरे में वन कर्मियों की गश्त करने की मांग की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इन जिलों में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

देहरादून, 28 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों...

यमुनोत्री हाईवे बाधित(वीडियो): सिंलाई बैंड में पत्थर गिरने और पालीगाड़ में दलदल से रुका यातायात

उत्तरकाशी, 28 जुलाई। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा मार्गों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यमुनोत्री...

Related Posts