बड़ी खबर : पानी के टैंक में गिरा गुलदार । पढ़िए फिर हुआ यह …

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बैतालघाट स्थित एक स्टोन क्रसर में एक गुलदार पानी के टैंक में जा गिरा, जिसे वन विभाग की टीम ने सीडी लगाकर सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।नैनीताल जिले में बेतालघाट के तल्लागांव के साई स्टोन क्रसर में बुधवार को एक गुलदार पानी के टैंक में गिर गया। गुलदार […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के बैतालघाट स्थित एक स्टोन क्रसर में एक गुलदार पानी के टैंक में जा गिरा, जिसे वन विभाग की टीम ने सीडी लगाकर सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।
नैनीताल जिले में बेतालघाट के तल्लागांव के साई स्टोन क्रसर में बुधवार को एक गुलदार पानी के टैंक में गिर गया। गुलदार घंटो तक पानी में फंसा रहा।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम रैस्क्यू के लिए पहुंची। विभाग ने अभियान चलाकर गुलदार को टैंक से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए टैंक में एक सीडी डाल दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद गुलदार सीडी चढ़कर बाहर आ गया। इधर उधर देखने के बाद गुलदार सीधे अपने रास्ते चला गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्टोन क्रसर कर्मी ने पानी के टैंक में तेंदुए को देखा। इसकी सूचना वन विभाग और राजस्व विभाग को दी गई। विभाग ने गुलदार को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता दे दिया।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts